पुलिस ने सुलझाई गुथी :ससुर और पति ने ही किया था विमला देवी की हत्या,

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 07, 2018
431

 उत्तर प्रदेश:गाजीपुर नोनहरा पुलिस ने सोमवार को बेसो नदी के किनारे मिले महिला विमल देवी की हत्या का पर्दाफास कर दिया।जानकारी के मुताबिक बिमला देवी की हत्या उसके ससुर और पति ने किया था।पुलिस ने विमली देवी की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए हत्यारोपी उसके पति और ससुर की गिरफ्तार कर लिया है। विमली देवी की लाश सोमवार की सुबह रसूलपुर कंधवारा के पास बेसो नदी में मिली थी। थानाध्यक्ष नोनहरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भागने की फिराक में लगे मृतका के पति कल्लू बिंद और उसके पिता मन्नू बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि मृतका विमला देवी से उसके पति कल्लू बिंद का आर्थिक तंगी के चलते आये दिन झगड़ा हुआ करता था। इसी क्रम में रविवार की देर शाम दोनों में विवाद काफी बढ़ गया और उसने कुल्हाड़ी से वार कर विमली की हत्या कर दी। हत्या के बाद कल्लू बिंद और उसके पिता मन्नू बिंद ने शव को चारपाई पर उठाकर ले जा कर बेसो नदी में फेंक दिए थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?