नेशनल बैडमिंटन में मानसिक दिव्यांग मनोज पाल का हुआ चयन

By: Mohd Haroon
Mar 27, 2023
102

बक्शा/जौनपुर : जनपद में पहली बार नेशनल  में खेलने का मिला मौका हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा जौनपुर का मानसिक दिव्यांग छात्र मनोज कुमार पाल का नेशनल बैडमिंटन में हुआ चयन जो स्पेशल ओलम्पिक भारत 29 से 31मार्च गुड़गांव (हरियाणा) चलेगा इस संस्थान के कर्मचारियों के मेहनत व परिश्रम से एव इस संस्थान से जुड़े सभी लोग जो तन मन धन में सहयोग करते हैं उसी के परिणाम स्वरूप आज मनोज कुमार पाल का नेशनल बैडमिंटन में चयन हुआ यह जनपद के लिए गर्व की बात है प्रबन्धक विनोद कुमार माली ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और संस्थान से जुड़े सभी लोगों से कहा अपना आशिर्वाद दें  जिससे यह बच्चा नेशनल बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करें डॉ प्रमोद कुमार सैनी बताया कि इस 

दिव्यांग संस्थान बक्शा में दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण भोजन कपड़ा स्वास्थ परिक्षण दिव्यांग प्रमाण पत्र उपकरण फिजियोथैरेपी आदि दिया जाता है।  "तालिम नहीं दी जाती परिंदों के उड़ानों की ,वो खुद ही समझ जाते हैं ऊंचाई आसमानों की "प्रबन्धक - विनोद कुमार माली ,संचालन - डॉ प्रमोद कुमार सैनी


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?