संजीवनी दुबे संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद में प्राप्त किया पांचवा स्थान

By: Shakir Ansari
Mar 02, 2023
142

चंदौली : संस्कृति हमारे देश की प्राचीन धरोहर है। इस धरोहर को संयोजित करते हुए इसे  जीवंत करने का प्रयास करना चाहिए। संस्कृति की पहचान हमारे संस्कार से होता है उक्त तथ्य यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अरविंद मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा।

 दिनांक 2 /3/2 023 दिन बृहस्पतिवार को केशव बाल पुस्तकालय द्वारा आयोजित संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें संजीवनी दुबे कक्षा 6 की छात्रा ने पूरे जनपद में पांचवा स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर आर एन त्रिपाठी, संतोष सिंह, एचके पांडे, बी मैम, वैभव, अभिलाषा ,अखिलेश तिवारी, संगीता सिंह , मोहम्मद अली, इम्तियाज इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?