शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया एवं अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन

By: Mohd Haroon
Feb 27, 2023
211


प्रदर्शन के बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प व नोकझोंक

जौनपुर : आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा  शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पुलिस से झड़प व नोकझोंक के बाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और  वहां पर प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की CBI द्वारा गिरफ्तारी करने और दिल्ली में आप नेताओं को  गिरफ्तार करके थाना में बैठाये जाने की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा व प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा जनपद में दिनांक 27 फरवरी को दोपहर में लगभग 2:30 बजे पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट हुए और जोरदार तरीके से नारेबाजी हुआ विरोध प्रदर्शन करते हुए जनपद में भ्रमण किए।

कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से झड़प भी हुई नोकझोंक के बाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और  वहां पर प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।उपरोक्त प्रदर्शन पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में किया गया।उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुए बौद्ध प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिला प्रभारी कैलाश पटेल, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना), विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी जिला सह प्रभारी गुलाब सिंह राठौड़, जिला महासचिव विनोद प्रजापति,  जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान), प्रांत सचिव रघुवंश यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद इस्लाम खान असावती बिंद मोहम्मद सलीम विनोद सोनकर अमित विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा,  सुनील, सलमान, शशिधर, अनिलधर, जयप्रकाश चौहान, विशाल यादव, संजय पाल मानिक चंद्र मौर्य बबलू गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, राम भवन गौतम, सुरेश पांडे, डॉ कमलेश, अवधेश यादव, ऑटो प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश गिरी, सुनील चौधरी, विजय दरिया , बब्बू भाई, आलम भाई, शकील, इसरार अहमद, श्याम लाल पटेल, राज बहादुर पाल,रिजवान अहमद, विद्याधर मिश्रा, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, विजय इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल हुए।उक्त कार्यक्रम की सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) द्वारा दिया गया।

बौद्ध प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री जो लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं उन्हें जेल भेजा जाता है और अडानी जोकि देश में महाघोटाला कर रहा है उसके खिलाफ कोई भी CBI,ED और कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती यह बहुत ही गलत है और आम आदमी पार्टी इसका पूर्ण रूप से विरोध करेगी और तब तक लड़ाई लड़ते रहेगी जब तक सत्य की जीत नहीं हो जाती।जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जो व्यक्ति लाखों करोड़ों रुपए का घोटाला किया वह खुलेआम घूम रहा है और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जो कि दिल्ली के लाखों बच्चों को बहुत ही अच्छी शिक्षा दे रहे हैं उनका भविष्य बना रहे हैं उनको जेल भेज दिया गया यह बहुत ही शर्म की बात है और आम आदमी पार्टी तब तक इसका विरोध प्रदर्शन करती रहेगी जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।

जिला प्रभारी कैलाश पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्रांतिकारी लोगों की पार्टी है और हमेशा पार्टी गलत व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और जब तक शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को छोड़ा नहीं जाता तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे।विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश के लोकप्रिय ईमानदार शिक्षा मंत्री को जेल भेजना यह लोकतंत्र की हत्या करने के जैसा कार्य है।जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को जेल भेज दिया गया है यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है क्योंकि  बिना अच्छी शिक्षा व अच्छे स्वास्थ्य के बीना देश कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता ।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?