Chandra Grahan 2018: लग गया है सूतक, जानें ग्रहण से जुड़ी सारी बातें

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 27, 2018
401

सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) लगने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। ग्रहण रात 11.54 से शुरू होकर 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा । जिसकी अवधि 3 घंटे 55 मिनट तक है।


Chandra Grahan 2018 Lunar Eclipse LIVE : सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) लगने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। ग्रहण रात 11.54 से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा, यानी यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जिसकी अवधि 3 घंटे 55 मिनट तक है। आज रात ग्रहण शुरू होने से पहले दोपहर 02:54 बजे से सूतक काल शुरू हो गया है। 28 जुलाई तड़के 03: 49 बजे तक सूतक काल रहेगा। 

सूतक काल के दौरान ध्यान रखें यह  बातें

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक समय को आमतौर पर अशुभ मुहूर्त समय माना जाता है। इसे ऐसा समय कहा जा सकता है, जिसमें शुभ कार्य करने वर्जित होते है। सूतक ग्रहण समाप्ति के बाद धर्म स्थलों को फिर से पवित्र किया जाता है।

2. सूतक के समय भोजन नहीं करना चाहिए। जल का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रहण से पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए। 

3. ग्रहण के बाद पीने के पानी को बदल लेना चाहिए। अनेक वैज्ञानिक शोधों से भी यह सिद्ध हो चुका है कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत शिथिल हो जाती है। ऐसे में यदि उनके पेट में दूषित अन्न या पानी चला जाएगा तो उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।

4. चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए।

5. ग्रहण के समय देव पूजा को भी निषिद्ध बताया गया है। इसी कारण ग्रहण के 12 घंटे से पूर्व ही सूतक लगने के कारण मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते है।

lunar eclipse : आज रात 10 बजे से इंटरनेट पर live देख सकेंगे चंद्रग्रहण

Chandra Grahan 2018 : आज ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें

चंद्रमा क्यों दिखता है लाल

चद्र ग्रहण के समय चंद्रमा हमेशा लाल रंग का दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चंद्रग्रहण के वक्त सूर्य और चांद के बीच में पृथ्वी आ जाती है। इस वजह से सूर्य की रोशनी रुक जाती है। ऐसी वजह से चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है। 

चंद्रग्रहण के दौरान करें से काम 

1. सोने, चांदी व तांबे के नाग का काले तांबे की प्लेट में रखकर दान करना शुभ माना जाता है। 

2. चंद्रग्रहण पर दान पुण्य करना चाहिए इसका अधिक लाभ मिलता है। 

3. ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद स्नान करना चाहिए। उसके बाद जिन चीजों को आप दान करना चाहते हो तो उन्हें स्पर्श कर रख दें और अगले दिन दान कर दें।

4. स्नान के बाद यदि संभव हो तो पूजा-पाठ करना चाहिए।

चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये काम

1. सूतक काल में पूजा-पाठ करने से बचना चाहिए। 

2. ग्रहण के समय खाना खाने से भी बचना चाहिए। इस दौरान ग्रहण किया गया भोजन अशुद्ध हो जाता है। 



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?