आत्मरक्षा के लिए गोली चलाने वाले सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 18, 2022
261

अबोहर : सदर थाना के प्रभारी इकबाल सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह ने अजय भाटी पुत्र सुभाष चंद्र वासी रोडिय़ांवाली के बयानों के आधार पर सरपंच द्वारा फायरिंग करने के आरोप में सरपंच संजय कुमार पुत्र राजाराम वासी ताजापटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार पुत्र राजाराम ने बताया कि 14.12.22 को सांय 7 बजे के करीब 4 युवकों ने हमला करने की कोशिश करने लगे तब उसने अपने लाईसेंसी रिवाल्वर से दो हवाई फायर किये जिससे हमला करने वाले मौके से फरार हो गये। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि सरपंच पर पर्चा राजनीतिक दबाव में डाला गया है क्योंकि सरपंच कांग्रेस पार्टी से संबंध रखता है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?