रोडवेज बस ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौके पर ही हुई मौत

By: Mohd Haroon
Nov 30, 2022
143

सुजानगंज/जौनपुर : स्थानीय क्षेत्र के भुइंधरा गांव में बुधवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के तारपट्टी गांव निवासी शिवम पांडेय (24) पुत्र अरुण पांडेय अपने मित्र कन्हैया दुबे पुत्र राकेश दुबे के साथ बाइक से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे। विपरीत दिशा से जा रही रोडवेज बस ने बाइक सवार दोनों को रौंद दिया जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कन्हैया घायल हो गया। क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज में भर्ती कराया गया। उधर जानकारी होने पर पहुंचे मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। बता दें कि शिवम दो भाईयों में बड़ा था तथा एक दुकान पर काम करता था। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?