विद्युतकर्मियों का कार्य बहिष्कार कर आन्दोलन दूसरे दिन भी जारी

By: Mohd Haroon
Nov 30, 2022
125

जौनपुर : विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के केन्द्रीय आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ जौनपुर मुख्यालय पर स्थित 132 के0वी0 अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के बैनर तले इं. पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार हुआ। इस दौरान जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियन्ता, संविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया। आयोजित सभा में मुख्य रूप से शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबन्धन के स्चेच्छाचारी, तानाशाहीपूर्ण रवैये के कारण कर्मचारियों, अभियन्ताओं की न्यायोचित समस्याओं का समधान एक लम्बे अवधि से न हो पाने आदि मुद्दों पर व्यापक विचार—विमर्श हुआ। साथ ही संघर्ष समिति के जनपद संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि जब तक प्रबन्धन हमारी मांगे नहीं मान लेती है तब तक हम झुकने वाले नहीं हैं। साथ ही कार्य बहिष्कार जारी रखा जायेगा जिसके कारण होने वाली सम्पूर्ण औद्योगिक अंशाति, निगमीय कार्य व्यवधान सहित अन्य जन-असुविधाओं की जिम्मेदारी उ0प्र0 पावर कारपोरेशन प्रबन्धन की होगी। इं. ए0के0 सिंह, इं. अभिनव गर्ग, इं. एस0के0 सिंह, इं. रविन्द्र पाल, इं. धर्मेन्द्र गुप्ता, इं. अजीजुल हसन अंसारी, इं. अभिषेक केसरवानी, असगर मेंहदी, मनीष श्रीवास्तव, संजय यादव, अंकुर शुक्ला, रण बहादुर, गिरीश यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार हठधर्मिता पर आ गयी है। कर्मचारियों एवं आम जनता की उपेक्षा कर रही है तथा स्वयं के लाभ के लिए निजी संस्थानों को बेच रही है। इसी क्रम में बिजली विभाग को भी बेचने की भरपूर कोशिश की जा रही है। प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों को सुविधा प्रदान नहीं की जाती है जिसके कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित होती है तथा लाइन कर्मचारियों को अपनी जान गवानी पड़ती है। जनमानस में भ्रामक झूठ फैलाया जाता है कि बिजली कर्मचारी काम नहीं करते जबकि प्रबन्धन ही कर्मचारियों को काम नहीं करने देता। प्रबन्धन का एक मात्र लक्ष्य विद्युत विभाग को बेचना है जिसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को होगा। इस अवसर पर इं. निजामुद्दीन, इं. आतिश यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, सत्य नारायन उपाध्याय, अरविन्द मिश्रा, विश्राम मौर्या, संतोष श्रीवास्तव, विवेक कुमार, अखिलेश तिवारी, मुकुन्द यादव, प्रदीप प्रजापति, अजीत यादव, अभिषेक सिंह, चन्द्रशेखर उपाध्याय, अमित खरे, लक्ष्मीकांत, अशोक पटेल, जितेन्द्र यादव, विजय यादव, रविन्दर सिंह, सन्तराम सहित तमाम कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने किया।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?