आम आदमी पार्टी जौनपुर में सभी निकाय पर लड़ेगी चुनाव

By: Mohd Haroon
Nov 08, 2022
215

जौनपुर : आम आदमी पार्टी जौनपुर में सभी निकाय पर लड़ेगी चुनाव तीन नगरपालिका व सात नगर पंचायत पर उतारेगी अपने कैंडिडेट आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा जनपद जौनपुर के 371 विधानसभा जफराबाद बाजार नगर पंचायत क्षेत्र में "गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ" यात्रा निकाला गया।

यह यात्रा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में निकाला गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी, काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कैलाश पटेल, तथा बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, एवं गुलाब सिंह राठौर शामिल हुए। यह कार्यक्रम व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक एवं AAP पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य संजय पाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद प्रजापति द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के पश्चात पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर आगामी नगर निकाय चुनाव 2022 की तैयारियों के बारे में बताया गया और आज लगभग 20 प्रत्याशियों ने आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन फॉर्म लिए इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी दिलवाया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम के उपरांत पार्टी कार्यालय पर गुरु नानक जयंती मनाई गई उसके बाद कार्यक्रम को समाप्त किया गया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए काशी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, scst के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर, यूथ विंग के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह सोनू, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व अधिवक्ता शैलेंद्र यादव,पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सदर विधानसभा के अध्यक्ष शशिधर चौहान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, महासचिव पूजा सिंह, जिला उपाध्यक्ष बंदना मिश्रा, इशरावती बिंद, इस्लाम खान, मड़ियाहूं नगर पंचायत के भावी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण चौरसिया, श्याम लाल पटेल, के पी गुप्ता, रमेश केसरी, बंटी अग्रहरी, जिला सचिव अमित श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय पाल, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, शाहगंज विधानसभा के अध्यक्ष शिव जी मिश्रा, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, अबूसाद पंकज, सुनील यादव, अंकित ठाकुर, अजीत, रामचंद्र सोनकर इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल रहे। उपरोक्त जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दिया गया।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?