गर्वित द्वारा पटेल जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह

By: Surendra
Nov 02, 2022
212

नवी मुंबई : ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वैदिक इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित के द्वारा कोपरखैरने सेक्टर 7 के अग्रवाल विहार प्रांगण में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। तत्पश्चात सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का सुमधुर संगीतमय पाठ  किया गया। प्रसाद वितरण के पश्चात श्रमजीवी वर्ग को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने भोजन ग्रहण किया। 

कार्यक्रम का आरंभ सरदार वल्लभभाई पटेल और शिवाजी महाराज के चित्र पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विपुल लखनवी उपाध्यक्ष सुश्री रीना सुमन शर्मा, उपसचिव सुश्री निर्मला सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम सेन, श्री प्रह्लाद एंव अन्य गणमान्यों द्वारा आरम्भ पुष्पहार के साथ किया गया। कमलेश शुक्ला के नेतृत्व में सुंदरकांड का पाठ लगभग 20 कलाकारों द्वारा आरंभ किया गया। हारमोनियम ढोल मजीरे और झांझ के साथ लगभग 3 घंटे तक लोगों ने भक्तिमय वातावरण का आनंद लेते हुए पवनपुत्र हनुमान की आराधना की।

आरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात प्रीतिभोज आरंभ हुआ। इस भोज में कोपरखैरने की श्रमजीवी वर्ग के साथ समाज के सभी वर्गों के लगभग 250 लोगों ने रात्रि 12:00 बजे तक भोजन का आनंद उठाया। मासिक पत्रिका प्रवासी चेतना के संपादक नरेंद्र मौर्या एवं एनजीओ पूर्व निदेशक डॉ रश्मि की विशेष उपस्थिति से समारोह गौरवशाली हो गया। कुल मिलाकर गर्वित का यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में गर्व सहित संपन्न हुआ। ज्ञात हो गर्वित द्वारा कोपरखैरने गणेश मार्केट सेक्टर 6 के सामने अग्रवाल बिहार के गेट पर प्रति मंगलवार बृहस्पतिवार और शनिवार को भोजन वितरित किया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के शुभ अवसर के अगले दिन 1 नवंबर मंगलवार को विशेष भोजन वितरित किया गया।  जिसमें सूजी का हलवा और पुलाव के साथ फूलगोभी एवं मटर की भाजी व अन्य भाजी व पूरी का भी वितरण किया गया। लगभग 3 घंटे के भोजन वितरण कार्यक्रम में 200 लोगों ने भरपेट भोजन कर गर्वित को आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विपुल लखनवी के अनुसार दिसंबर जनवरी माह में कुछ निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दो छात्राओं को ट्रस्ट के माध्यम से वर्ष भर की पढ़ाई की फीस भी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त बैंगलोर में ध्यान केंद्र की स्थापना जिसमें मां पीतांबरा का शक्ति स्थल स्थापित करने की योजना है। जलगांव के अमलनेर स्थिति महादेव खंडेश्वर मंदिर के निकट ध्यान केंद्र इस माह में आरंभ हो जाएगा। इस संबंध में 99696800930 पर व्हाट्सएप संदेश लेकर और जानकारी मांग सकते हैं।  सहयोग के इच्छुक निम्न एकाउंट में धन सहयोग कर सकते हैं। खाता 50100566217035 नाम G.A.R.V.I.T Ifcs Hdfc 0001575 । यू पी आई आई डी : GT22@UPI


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?