Morabi ACCIDENT UPDATE : मोरबी में पुल गिरने से 70 से ज्यादा लोगों की मौत, PM ने किया मुआवजे का एलान

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 30, 2022
219

मोरबी MORBI BRIDGE ACCIDENT UPDATE : गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जिसमे 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से ज्यादातर बच्चे हैं। वहीँ 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। ये पुल 5 दिन पहले ही खोला गया था। यहां 7 महीने से मरम्मत कार्य हो रहा है। बताते हैं कि रविवार को छुट्टी होने पर लोग ब्रिज पर घूमने पहुंच गए। यहां करीब 300 से 400 लोग एकत्रित थे।जानकारी के मुताबिक, मच्छु नदी पर बना यह केबल ब्रिज काफी पुराना था. इसे हेरिटेज ब्रिज में शुमार किया जाता था. दिवाली के बाद गुजराती नए साल पर ही मरम्मत के बाद इसे दोबारा खोला गया था। मरम्मत के लिए पुल करीब 7 महीने तक बंद था. इसे दो दिन पहले ही खोला गया। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 100 लोगों की निकालने की कोशिश की जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख


इस हादसे के बाद पीएमओ ने ट्वीट किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है। 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?