यूरेका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र एवम छात्राओं ने रंगोली चित्र बनाया

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 21, 2022
146


By : शाकिर अंसारी 

चंदौली : यूरेका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दुल्हीपुर में दीपावली सुख,समृद्धि,सुख का पर्व है, इसी उद्देश्य से एकलव्य विद्यालय जालंधर में दीपावली पर्व मनाया गया।

त्योहार मनाने का उद्देश्य छात्रों को दिवाली त्योहार के महत्व के बारे में जागरूक करना है।दानिश परवेज, मैनेजर, व राजिया - प्रिंसिपल ; त्यौहार अपने पड़ोसियों को जानने और उनके साथ जश्न मनाने का सही तरीका है। दिवाली हमें हर किसी के प्रति दयालु होना सिखाती है और अच्छे परिणाम आने की प्रतीक्षा करने के लिए धैर्यवान दिल और दिमाग रखती है। हमारी मान्यताएं हमारे दिमाग को आकार देती हैं।

विद्यार्थियों ने स्कूल को सजाने के लिए अपनी रचनात्मकता दिखाई, जिसमे बच्चो ने कला प्रतियोगिता, व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर हर्ष और उल्लास के साथ दिवाली मनाया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजन कर छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र व उपहार का वितरण किया गया, जिसमे प्रमुख रूप से प्रदीप राय, खुशबू सेठ, आस्था पटेल, तरन्नुम खान, सलमा, सुहैल, मनोज, फरहीन उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?