हताश कुमार तोला-धानक मजूदर यूनियन के सर्वसमति से प्रधान बने

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 07, 2022
244

अबोहर :  तोला-धानक मजदूर यूनियन के सदस्यों की बैठक नई अनाज मंडी स्थित शैड़ नंबर 13 में हुई, जिसमें सर्वसमति से मजदूरों ने रोहताश कुमार को तोला- धानक मजदूर यूनियन का प्रधान चुन लिया। उपस्थिति को संबोधित करते हुए अशोक शर्मा, महावीर, कृष्ण मोर्या, सुंदर लाल, राजेंद्र खनगवाल आदि ने कहा कि मंडी में तोला-धानक मजदूर यूनियन के सदस्यों को झोना के सीजन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसके लिए योग्य नेतृत्व की बहुत यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि कणक के सीजन में मजदूरों को राजनीतिक नेताओं द्वारा जबरदस्ती थोपे गए प्रधान मनोज कुमार को वह स्वीकार नहीं करते हैं क्योंकि वह मंडी मजदूरो की समस्याओं से वाकिफ नहीं हैं। वह मंडी मजूदरों की समस्याओं को हल करने में सक्षम व्यक्ति को ही अपना प्रधान चुनेंगे जिसके बाद सर्वसमति से निर्णय लेते हुए रोहताश कुमार को तोला धानक मजदूर यूनियन का प्रधान चुन लिया।

उसके बाद सभी सदस्य आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीव रहेजा की नई अनाज मंडी स्थित दुकान पर पहुंचे तथा आश्वासन दिया कि वह सभी मंडी के हित में आढ़ती एसोसिएसन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगें। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन खोसा के नेताओं ने भी तोला-धानक मजदूर यूनियन को वायदा कि वह उनका हर प्रकार से समर्थन करेंगे क्योंकि किसान, आढ़ती, मजदूर एक ही सूत्र में बंधे हुए हैं इसलिए इनका आपस में गहरा रिश्ता है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?