विवाहिता से बच्चा छीनने वाले ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाई की मांग घायल विवाहिता के पुलिस ने लिए बयान

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 07, 2022
160


अबोहर  : बल्लुआना विधानसभा के गांव खुबबन निवासी रेखा रानी पुत्री मोहन लाल पत्नी संजय कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रेखा रानी ने पुलिस को दिये बयानों में बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले संजय कुमार पुत्र बाबू लाल वासी दुल्लापुर जिला केरी के साथ सम्पन्न हुई थी। शादी के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। रेखा रानी को उसके ससुराल पक्ष वाले दहेज लाने के लिए तंग परेशान करते थे। रेखा रानी को मारपीट कर उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर निकाल दिया।

रेखा रानी जब अपने बच्चों के साथ गांव खुब्बन पहुंची तो उसका पति संजय कुमार,ससुर बाबू लाल सास कांता रानी, ननद गगन व ननदोईया राजकुमार वासी हिंदुमल कोट, ननद रिया व दीपक कुमार वासी गली नं. 6 पटेल पार्क, चाचा ससुर जगदीश चंद्र व मोहन लाल,वीना रानी, राहुल कुमार पुत्र मोहन लाल वासी पक्का सीडफार्म ने खुब्बन गांव जाकर रेखारानी के घर पर हमला बोल दिया व बच्चा छीनने का प्रयास किया। रेखा रानी की मां राजरानी ने बताया कि रेखा के ससुराल वाले उससे दहेज के लिए मारपीट करते थे। सीतोगुन्नो की पुलिस ने रेखा रानी के सिविल अस्पताल में बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने बताया कि बयानों के आधार पर अगली कार्यवाई की जायेगी।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?