प्रथम प्रयास मे ही न्यू लाइट क्लासेस के 5 छात्र नीट मे उत्तीर्ण

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 11, 2022
306


By : मो0 हारून 

जौनपुर : कोचिंग संस्थान किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए छात्रों को तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। जिस क्रम में न्यू लाइट क्लासेज कोचिंग सेंटर के अलग अलग परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को रविवार को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कर विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू के हाथों से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि विधान परिसद सदस्य बृजेश सिंह प्रिन्सू ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए न्यू लाइट क्लासेज  के छात्रों और शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है।जिसका नतीजा रहा कि नीट 2022 में संस्थान से प्रहले ही प्रयास मे कुल 5 छात्रो का चयन हुआ है। जिसमे चन्द्रकान्त सिह 720 अंक मे से 651,रामजी चतुर्वेदी 613,श्रिया श्रीवास्तव 597,मानवी सिंह 597, व आयुषी सिंह 496 अंक है आयुषी सोनकर की 3315 वी रैंक है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?