आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिए जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामरत्न विश्वकर्मा

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 05, 2022
283

By : मो0 हारून 

गाजीपुर : दिनांक 4 सितंबर, दिन रविवार को राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में आम आदमी पार्टी, राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

राम रतन विश्वकर्मा के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में  बदलापुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश विश्वकर्मा, नंदलाल यादव एडवोकेट, रमेश चंद्र अस्थाना, मुकेश श्रीवास्तव, सतीश मौर्या, अनिल अस्थाना, आशुतोष अस्थाना, दीपक यादव, दिनेश यादव, इत्यादि लोगों ने राज्य सभा सांसद एवं प्रभारी संजय सिंह के द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 राज सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी, संजय सिंह ने कहा के आम आदमी पार्टी के कार्यों एवं विचारों से पार्टी का वर्चस्व बहुत तेजी से जनता के दिलों में बढ़ रहा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि आगामी चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव में  आम आदमी पार्टी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी। बौद्ध  प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि रामरतन विश्वकर्मा और उनके समर्थकों का पार्टी में जुड़ना इससे यह पता चलता है कि आम आदमी पार्टी के कार्यों से लोग बहुत ख़ुश हो रहे हैं।

जनपद जौनपुर के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) भी वहाँ लखनऊ में इस कार्यक्रम में मौजूद हुए, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने कहा कि दिल्ली और पंजाब राज्यों में आम आदमी पार्टी द्वारा किए कार्यों से देश की जनता बहुत खुश है इसलिए जिले और प्रदेश के सम्मानित लोग तेजी से पार्टी की सदस्य्ता ले रहे हैं, और इसे भाजपा बहुत परेशान है इसलिए वे लोग सिसोदिया जी के ऊपर झूठा आरोप गलत तरिके से लगा रहे है लेकिन इसे लोकप्रियता देश की जनता में और तेजी से बढ़ रहा है।

बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी,पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव खींच नारायण तिवारी और पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ विनोद कुमार सिंह व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार पाठक ने के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना), महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव पूनम सिंह, जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी,  रघु रामपाल,चंद्रिका मिश्रा, महासचिव पूनम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, संदीप चौहान, बाबू मियां, सुजीत कुमार मौर्य, मानिक चंद्र मौर्या, राजबहादुर, कृष्णा, सुरेंद्र यादव, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, साधना त्रिपाठी, इसरावीति बिन्द, पूजा सिंह, नीलम सिंह, सत्यनारायण यादव, राजेश यादव, मुरली मनोहर, संजय पाल, विशाल यादव, पंकज, राज बहादुर पाल, एवं 371 विधानसभा जफराबाद से जौनपुर जिला मिडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी तथा अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता इत्यादि सैकड़ों  लोगों ने पार्टी की सदस्य्ता लेने वाले लोगों को शुभकामनायें के संदेश दिए।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?