चुप्पी तोड़ो-खुलकर बोलों अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 22, 2022
194

By : नवनीत मिश्र

संत कबीर नगर : जिला मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत चुप्पी तोड़ो-खुलकर बोलो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोवैज्ञानिक तरीके से छात्राओं को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के साथ आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया गया है।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती शिल्पी सिंह मनोवैज्ञानिक तरीके से छात्राओं को समझाया कि किसी समस्या के लिए घर में मां एवं विद्यालय में महिला शिक्षकों से हर बात को साझा करें। इस दौरान आजोजित परामर्श सत्र में छात्रा शुभांगी, शिखा, पल्लवी, साक्षी एवं शुभी ने अपनी बातों को साझा किया।

श्रीमती सिंह ने उन्हें हर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि युवतियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए।  महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ.विजय कृष्ण ओझा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी दी। महाविद्यालय के महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. संध्या राय ने कहा कि छात्राएं घबराए नहीं बल्कि शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं। डॉ राय ने कहा कि पुलिस पर पब्लिक की सुरक्षा का दायित्व होता है। पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत और तत्पर है। जब ​​​​​​​कहीं भी आप अपने आप को असुरक्षित महसूस करें तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सरकार की ओर से मदद के लिए कई हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112 और 108 संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों और कानून की जानकारी होना जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. राजकुमारी ओझा, श्रीमती कंचन लता पांडेय, श्रीमती अंजनी मिश्रा, डॉ. दर्शना शाही, शोएबा खातून, सीमा सिंह, प्रीति गुप्ता आदि प्राध्यापिकओं सहित सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहीं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?