सूर्य नारायण सिंह मुन्ना को जिला अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

By: Khabre Aaj Bhi
May 26, 2022
304

By : मो . हारून 

जौनपुर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अरविंद केजरीवाल जी और उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सूर्य नारायण सिंह मुन्ना को जौनपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया सूर्य नारायण सिंह मुन्ना को जिला अध्यक्ष बनते हैं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने बधाई दी अध्यक्ष बनाए जाने पर सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी ईमानदारी के कारण आज हिंदुस्तान में कई राज्यों में अपना परचम लहराने जा रही है और आम आदमी पार्टी का संगठन बहुत ही मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा है जौनपुर में आगामी नगर पालिका चुनाव और नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए वार्ड स्तर तक गठन चल रहा है और सभी वार्डों में मजबूती के साथ आम आदमी पार्टी का संगठन तैयार हो रहा है आम आदमी पार्टी नगर पालिका चुनाव और सभी नगर पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी जनता इस महंगाई से ऊब चुकी है और आम आदमी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?