जौनपुर:दहेज लोभियों ने दहेज के लिए बहु को किया आग के हवाला

By: Riyazul
Jul 04, 2018
327

रियाजुल हक
जौनपुर :सिकरारा में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। तमाम सामाजिक संगठन द्वारा दहेज के लिए हो रहे विरोध के बावजूद भी जिले के सिकरारा थाना के अंतर्गत कुरनी  गांव में दहेज लोभियों ने एक बार फिर एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए, उसे जलाकर मारने का प्रयास किया है।

आपको बता दें, कि ये मामला जौनपुर जिले के सिकरारा के कुरनी गांव का है। जहां 12 जून को दहेज लोभियों ने कंचन सरोज को उसके पति दिलीप सास देवर ननद व नंदोई ने  मिलकर जान से मारने के लिए से उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी, आग की लपटों से घिरी महिला ने अपने को बचाने की गुहार लगाते हुए, घर से बाहर भागी तो किसी प्रकार ग्रामीणों ने उसे बचाया। ग्रामीणों ने महिला को जली अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी किसी प्रकार लड़की के परिजनों को लगी, तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए और अपनी पुत्री की देखभाल में जुट गए है। साथ ही अपनी पुत्री को दहेज के लिए जलाकर मारने की FIR भी थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने फौरन ही कार्रवाई करते हुए,  आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए व धारा 326 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?