बाल विवाह पर रोकथाम के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 30, 2022
361


ग़ाज़ीपुर : मिशन शक्ति 4.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर ब्लॉक स्तर पर स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी करने और जागरूकता रैली निकालने के लिए शासन से निर्देश आया था। जिस के क्रम में जनपद के 6 ब्लॉक मरदह, बिरनो, जखनिया, मनिहारी, सदर और देवकली में जागरूकता रैली के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया के मौके पर बाल विवाह करने की परंपरा सालों से चली आ रही है। इसी परंपरा को रोकने और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के आयोजन का शासन से निर्देश मिला था। जिस के क्रम में सुनीता सिंह मरदह, सुशील मिश्रा एवं मनीष राय बिरनो, चाइल्ड हेल्पलाइन गाजीपुर जखनिया, प्रियंका प्रजापति प्रभारी सेंटर मैनेजर मनिहारी ,नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी सदर, गीता श्रीवास्तव संरक्षण अधिकारी देवकली में ड्यूटी लगाई गई थी । इन सभी लोगों ने सुबह 8 बजे बीआरसी पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी के देखरेख में जागरूकता रैली निकाली। महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय ने सदर में खंड शिक्षा अधिकारी नगर अशोक गौतम के देखरेख में जागरूकता रैली निकाली। जो प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज से होते हुए मिश्र बाजार के साथ ही अन्य इलाकों में भ्रमण करते हुए और बाल विवाह पर रोकथाम के लिए लोगों को संदेश देते हुए वापस प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज पर आकर खत्म हुई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नगर अशोक गौतम ने बताया कि आज के रैली का 2 महत्व है। पहला तो बाल विवाह पर रोकथाम के लिए जन जागरूकता करना। साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?