सतपोखरी प्रधान हमीदुल्लहा अन्सारी के आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ सम्पन्न

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 25, 2022
371


By : शाकीर अंसारी

चंदौली : सतपोखरी ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी के आवास पर रविवार को  रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ सम्पन्न, रमजान के पाक महीने में रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराना बहुत सवाब का काम होता है। रहमत बरकत का महीना रमजानुल मुबारक में अल्लाह दस के बदले सत्तर गुना नेकी बढ़ा कर देता है। इस पाक महीने में मुसलमान रोजा इफ्तार ज्यादा से ज्यादा कराया करते है। सतपोखरी ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी रमजान के पाक महीने में हर वर्ष रोजा इफ्तार का आयोजन करते है, जिसमे सैकड़ो लोग एकट्ठा होकर साथ मे रोजा खोलते है, इस संबंध में प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी ने बताया कि इस पाक में रोजा इफ्तार कराने में हमे बहुत सुकून मिलता है। इफ्तार आयोजन के बाद हमारे यहां दुआ खानी भी कराया जाता है। इफ्तार पार्टी के बाद हाफिज अनवार साहब ने नमाज अदा कराई। इफ्तार के आयोजन में मुख्य रूप से मौजूद रहे, हाफिज अनवार साहब,हाफिज अमीनुद्दीन, नेसार सरदार,नूरुद्दीन सरदार,चौकी प्रभारी महमूद आलम, एसआई नसीबुद्दीन, प्रधान अनिल , आदिल प्रधान, प्रधान सैफ, शोले,प्रधान महेंद्र यादव, याहिया खान बब्बन, परवेज अहमद जोखू, अजीजुल हक, हाफिज मुस्ताक,आदि लोग शरीक हुए।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?