चुनावी नतीजे सदर से जीते गिरीश चंद्र यादव, बाहुबली धनंजय सिंह को मिली हार, सपा को मिली 5 सीट

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 11, 2022
222

 By : मो, हारुन

जौनपुर : 9 विधानसभा सीट के परिणाम । सदर विधानसभा से राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरशद खान को हरा दिया है। वही पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट मल्हनी में धनंजय सिंह को हार का सामना करना पड़ा। जौनपुर में समाजवादी पार्टी ने पांच विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं NDA गठबंधन को 4 सीट मिली है

देर रात जीते गिरीश

जौनपुर सदर विधानसभा सीट की मतगणना देर रात तक चलती रही। दरअसल, बीच में कई बार मतगणना को रोकना पड़ा था। सदर विधानसभा सीट से 25 प्रत्याशी दावेदारी कर रहे थे। लड़ाई सपा उम्मीदवार अरशद खान और बीजेपी के प्रत्याशी गिरीश चंद्र यादव के बीच थी। सदर विधानसभा सीट में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण दो ईवीएम मशीन लगाई गई थी। जिसके चलते मतगणना हो रही थी। देर रात आई निष्कर्ष में सदर विधानसभा से गिरीश चंद्र यादव विजयजी घोषित किए गए।

हार गए धनंजय सिंह

जौनपुर में सबकी निगाहें मल्हनी विधानसभा सीट पर टिकी हुई थी। यहां से बाहुबली सांसद धनंजय सिंह चुनाव लड़ रहे थे। जदयू ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था। उनकी लड़ाई सपा के मौजूदा विधायक लकी यादव से थी। लकी यादव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए धनंजय सिंह को चुनाव हरा दिया। लकी यादव की इस जीत में कई दिग्गज नेताओं की रैलियां एक्स फैक्टर साबित हुई।

NDA गठबंधन को 4 सीट

जौनपुर में भाजपा और गठबंधन दल को 4 सीट मिली है। बदलापुर विधानसभा से रमेश चंद्र मिश्रा और सदर विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार गिरीश चंद्र यादव को जीत मिली है। वही शाहगंज विधानसभा सीट से रमेश सिंह ने जीत दर्ज की। रमेश सिंह निषाद पार्टी के उम्मीदवार थे। वही मड़ियाहूं विधानसभा से अपना दल एस के उम्मीदवार आर के पटेल ने जीत दर्ज की है।

सपा को मिली 5 सीट

समाजवादी पार्टी को जौनपुर में 5 विधानसभा सीट पर जीत हासिल हुई है। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से पंकज पटेल, मछली शहर विधानसभा से डॉ रागिनी सोनकर, केराकत विधानसभा से तूफानी सरोज, सुभासपा से जफराबाद विधानसभा के प्रत्याशी जगदीश नारायण राय और मल्हनी विधानसभा से लकी यादव को जीत मिली है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?