परिवारवादियों ने रक्षा सौदों में दलाली खाई, हम ड‍िफेंस कॉर‍िडोर बना रहे : मोदी

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 27, 2022
345

By : नवनीत मिश्र

बस्ती : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बस्‍ती में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा क‍ि आत्मनिर्भर अभियान सिर्फ भाजपा का नहीं, एक-एक नागरिक है। जब देश आत्मनिर्भर हो तो पिछड़ों, किसानोंं और युवाओं को लाभ होगा। पिछली सरकारों ने विदेश से सामान मंगवाने पर जोर दिया। इन लोगों को दूसरे देश पर निर्भर रहना अच्छा लगता है। उनको एक ही बात नजर आती है कमीशन। इसलिए ये लोग कभी आत्मनिर्भर की बात भी नहीं करते है। राष्ट्रभक्ति और परिवार भक्ति में यह फर्क होता है। इन घोर परिवारवादियों ने दशकों तक हमारी सेना को भी पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रखा। देश के रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया। अब उत्‍तर प्रदेश में बहुत बड़ा डिफेंस कॉर‍िडोर बन रहा है। हमारे पास तेल के कुएं है। हम सारा कच्चा तेल बाहर से मंगाते हैं। इन लोगों ने कभी ध्यान ही नहीं दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि हम गरीब को पांच लाख रुपये तक का इलाज देते है, राशन व टीका मुक्त लगााते हैं तो सबका विकास होता है।उन्होने कहा कि इस देश का हर नागरिक मेरा परिवार है। इसलिए बिना किसी भेदभाव व पक्षपात के सरकार गरीब को छत देती है लेकिन घोर परिवारवादी को सिर्फ अपना परिवार ही दिखता है। ऐसे लोगों को सत्ता से हमेशा दूर रखना है। इसलिए लोगों को एकजुट रहते हुए भाजपा को मतदान करना होगा। पहले मतदान फिर बाकी काम।इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने तालियों की गड़गडाहट से उनका स्वागत क‍िया। तो प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उपस्थित जन समूह का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पांचवें चरण मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार को एक और ठप्पा लगाने वाले है। प्रदेश को दंगामुक्त, गुंडामुक्त व विकास के लिए लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत काे याद कर रहा है। कल बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपने वायुसेना के पराक्रम को याद किया। हमारे सूर्यवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में घुसकर मारा था। ये दिन जब-जब आता है। देश का सीना गर्व से और भी चौड़ा हो जाता है। भारत का यह पराक्रम दिल्ली और लखनऊ में बैठे परिवाद के लोगों को पंसद नहीं आता है। यह लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते है। ऐसे लोगों से प्रदेश की जनता को बहुत सर्तक रहना है। यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए  मोदी ने कहा क‍ि दो साल से दुनिया में जो स्थित बनी है। उससे आप सभी परिचित है। कोरोना ने पूरी दुनिया को 100 साल में कभी ऐसी महामारी का सामना नहीं करना पड़ा था। बड़े बड़े देशों के सामने संकट खड़ा हो गया। इस समय भी जो वैश्विक हालात है। उस पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। इस चुनौती में भारत ने हमेशा अपने एक एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जब भी संकट आया नागरिकों को वापस लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से हजारों को भारतीयों को वापस ला रहे है। जो लोग वहां अभी फंसे है उन्हें भी पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें वापस लाने का प्रयास है। इस समय भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाने का है। इस समय जाति पाति से ऊपर उठकर राष्ट्र के साथ खड़े होने का समय है। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी स्वागत किया।मोदी के ल‍िए बस्ती का हर दौरा शुभ साब‍ित हुआ है।  बस्‍ती का हर दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभ व फलदायी रहा है। पहली बार मोदी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय आए थे। तब सपा- बसपा के गढ़ में भगवा लहराया और बस्ती मंडल की तीनों बस्ती, खलीलाबाद और डुमरियागंज लोेकसभा सीटों पर भाजपा को विजय श्री मिली और मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। दूसरी बार वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में सभा ही करने आए थे। जिसका असर हुआ कि भाजपा गठबंधन ने बस्ती मंडल की सभी तेरह विधानसभा की सीटों पर जीत का परचम लहराया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?