व्यापार मंडल के व्यापारियों ने मंडी शुल्क के विरोध मे फूंका पुतला

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 05, 2022
213

By : एम,एच हारुन

जौनपुर  : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ साथ जनपद उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में जनपद के गल्ला मंडी चौराहा पर मंडी शुल्क के विरोध में सामूहिक रूप से मंडी शुल्क का पुतला फूंका गया, जिसमें जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंडी शुल्क जो पूरी तरह अनैतिक है व्यापार मंडल इसका सदैव से विरोध करता रहा है, जनपद उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहां की प्रदेश द्वारा तीन दिवसीय विरोध कार्यक्रम के तहत आज यह मंडी शुल्क का पुतला दहन किया गया है, इस उम्मीद के साथ कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री व्यापारियों की पीड़ा को समझेंगे और मंडी शुल्क को समाप्त कर व्यापारियों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे ।प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निर्देशित मंडी शुल्क के विरोध की कड़ी में दिनांक 7 जनवरी को सभी अनाज व्यापारी के साथ मंडी शुल्क से जुड़े सभी व्यापारी अपनी दुकान को बंद रखेंगे सभी संबंधित व्यापारियों को अपनी अपनी दुकान बंद कर अपने विरोध को सरकार तक पहुंचाना होगा इस मौके पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू और मुन्ना लाल अग्रहरी चेतन टंडन, ज्ञानेंद्र साहू, संतोष कुमार साहू बच्चा, घनश्याम गुप्ता, हफिज शाह,अरुण कपूर, लोकेश साहू, विजय केडिया, विजय जायसवाल, महेश साहू, अनिल वर्मा, निश्चय साहू, राजकुमार लाला,आशीष कुमार,मंगला प्रसाद,योगेश साहू,वेद प्रकाश,मो. उमर, सुधीर साहू, मनोज, पिंटू अग्रहरि, अरविंद साहू के साथ-साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?