जौनपुर लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 31, 2021
228

By : एम.एच.हारून

जौनपुर :समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री,महान समाजवादी चिंतक,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,भारत छोड़ो आंदोलन के मुख्य कर्णधार लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उनके सिद्धांतों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को अल्फस्टीनगंज स्थित ज़िला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी चिंतक राजनारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि  राजनारायण ने आजीवन समाजवादी सिद्धांतों की राजनीति की। रायबरेली लोकसभा सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जीत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था। इसके बाद देश में आपातकाल लागू हुआ था।ये राजनरायन जी की ही प्रतिबद्धता थी की उन्होंने इंदिरा जी के विरुद्ध आवाज उठाई बल्कि उन्हें पराजित करते हुए गैर कांग्रेसी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव बबलू,राष्ट्रीय कार्यसमिति यूथ ब्रिगेड के सदस्य आरिफ हबीब ने कहाकि लोकबंधु राजनारायण जी के पदचिन्हों पर चलकर ही वर्तमान आततायी सरकार को 2022 में उखाड़ फेंकने का काम समाजवादी कार्यकर्ता करेंगे। गोष्ठी को विजय प्रताप बागी राजेश प्रजापति,मालती निषाद ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर शकील मंसूरी, मोनू सोनकर,अब्दुल्लाह कलीम, अब्दुल्ला अख्तर, राजा समाजवादी,धर्मेंद्र सोनकर,अमजद अली आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता ज़िला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल तथा संचालन नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी ने किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?