आरटीआई कार्यकर्ता से रिश्वत लेते कलेक्टर ऑफिस का क्लर्क गिरफ्तार

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 30, 2021
291

ABI Breaking

मुंबई : आरटीआई कार्यकर्ता से रिश्वत लेते कलेक्टर ऑफिस का क्लर्क गिरफ्तार किया है ।  

आरटीआई कार्यकर्ता जमाल ख़ान से 1,000 रुपए की रिश्वत लेते कलेक्टर ऑफिस के क्लर्क गणेश चव्हाण को आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया। 

जमाल ख़ान को आरटीआई कमिश्नर (मंत्रालय) ने आदेश दिया था कि उन्हें आरटीआई में सारी जानकारी दी जाए। जमाल ख़ान जब जानकारी मांगने गए तो गणेश चव्हाण ने उनसे 5,000 रुपए की मांग की। बाद में वह 1,000 रुपए पर आ गया। जमाल ख़ान ने ABI Editor अकेला के जरिए इस बाबत एसीबी में शिकायत कर दी। आज 30 जनवरी 2021 की सुबह 11.30 बजे गणेश चव्हाण को 1,000 रुपए लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। 

गणेश चव्हाण मुंबई कलेक्टर ऑफिस, ओल्ड कस्टम हाउस, दक्षिण मुंबई में मुंबई शहर, भू मापन,भू अभिलेख शाखा में कार्यरत था।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?