भाजपा हराओ, यूपी बचाओ किसान मजदूर संदेश यात्रा जारी-

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 27, 2021
160

 

By : खान अहमद जावेद

गाजीपुर : भाजपा हराओ, यूपी बचाओ सभी किसानों, मजदूरों, गरीबों के कर्ज माफ करो,25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करो, डीजल रसोई गैस सिलेंडर के दाम हाफ करो, विजली बिल माफ करो,धान खरीद की गारंटी करो, कमरतोड़ मंहगाई पर लगाम लगाओ, किसान मजदूर संदेश यात्रा जमानियां विधानसभा क्षेत्र के  देवल गांव से शुरू होकर मिश्रवलियां, बकसडा  तक गई।वहीं गाजीपुर शहीद भगत सिंह, पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर शुरुआत हुई।    देवल गांव में किसान मजदूर संदेश यात्रा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव राम प्रवेश कुशवाहा,ने कहा कि रोजगार, देने महंगाई रोकने के सवाल पर विश्वासघात करने मोदी योगी सरकार प्रदेशवासियों के आंख में धूल झोंकने के लिए जनविश्वास यात्रा निकाल रही है।, मोदी सरकार ने अपने सात  वर्ष के कार्यकाल ने देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है सरकारी पदों पर भर्ती के बजाय सरकारी पदों को खत्म किया जा रहा है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में 25 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं लेकिन भर्तियां नहीं है। युवा डीग्री लेकर घूम रहे हैं।  बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी है। शिक्षा से लेकर नौकरी तक आरक्षण को खत्म किया जा रहा है।अब गरीब के बेटे के लिए डॉक्टर, इंजिनियर नहीं बन सकता। वहीं सरकारी बैंकों और सुदखोरो के चंगुल से फंसकर प्रदेश की आबादी का बड़ा हिस्सा किसान मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। नोटिस भेजकर जबरिया वसूली जारी है।विजली बिल की वसूली डन्डा के बल पर वसूल रही है काम व रोजगार न मिलने से उनके सामने घर बेचकर बिल जमा करने की नौबत आ गई है। गांव से लेकर शहर तक काम नहीं रह गया है। वहीं सुदखोरो के भय से गरीब पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने किसानों मजदूरों के सभी तरह के कर्ज माफ करने की मांग उठाई। उन्होंने 28 दिसंबर को गाजीपुर कामरेड सरजू पान्डेय पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन को कामयाब बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को भाकपा ( माले) जिला सचिव रामप्यारे राम, मुराली बनवासी,ब‌जेश कुमार, श्रवण कुमार, रमाशंकर राजभर ने सम्बोधित किया


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?