डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी का 141 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 26, 2021
256


By : खान अहमद जावेद

 गाजीपुर : महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं गुलाम भारत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1927 अधिवेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध डॉक्टर एवं राजनेता डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी के 141 में जन्म दिवस के अवसर पर उन्हीं के नाम पर स्थापित उनके गृह जनपद गाजीपुर में एम. ए . अंसारी इंटर कॉलेज में उनकी जयंती समारोह एवं विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह समारोह पूर्वक मनाया गयाl

 

कार्यक्रम में एम.ए.अंसारी इंटर कॉलेज की बालक बालिकाओं एवं  अंसारी या बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अनेक प्रस्तुतियां दी lजिसने दर्शकों का मन मोह लिया l

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी वह व्यक्ति थे जिन्होंने आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा वह हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक भी थेl

 

विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अंबिका चौधरी ने कहा कि गाजीपुर शहीदों एवं बलिदान की धरती है आजादी की लड़ाई में गाजीपुर राष्ट्रीय फलक पर अपना स्थान बनाने में सफल हुआ तो इसके पीछे भी डॉक्टर अंसारी जैसे महान शख्सियत का हाथ था l

  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि डॉक्टर एम. ए.अंसारी ब्रिगेडियर उस्मान जैसे लोगों के ही बदौलत आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है एवं जरूरत इस बात की है की युवा पीढ़ी और यहां के छात्र छात्राएं पढ़कर आगे निकले और उनके बताए  रास्तेपर चलते हुए जात संप्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र की मानवता की सेवा करें कार्यक्रम में कला के शिक्षक एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी चित्रकला के माध्यम से स्थान बना चुके राजकुमार सिंह एवं राजीव गुप्ता को मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में जनपद गाजीपुर के काफी संख्या में राजनीतिज्ञ ,समाजसेवी एवं आम लोगों डॉक्टर एम.ए.अंसारी के तैल चित्र परश्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l

         

 इस अवसर पर पूर्व विधायक  शिवगततुलल्लाह अंसारी ने देश के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास करने की बात तो जरूर करती है लेकिन गरीब जनता की नहीं कुछ लोगों काही विकास करती  है इसलिए हमें शिक्षित होकर अपने हक की आवाज बुलंद करनी होगी l

 इस अवसर पर डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी इंटर कॉलेज एवं मदरसा अंसारियां के बच्चियों का रंगारंग कार्यक्रम काफी पसंद किया गया। 


 इस अवसर पर उप प्रबंधक मिसबाहुद्दीन अंसारी ,उमर अंसारी, मन्नू अंसारी ,रामधारी सिंह यादव  संगीता गुप्ता  मिर्जा अशफाक बैग, मन्नू यादव, डॉक्टर शिव नारायण यादव, शंभू सिंह अकेला, सुरेश तिवारी, शारदानंद  राय लूटूर राय, केसरीनाथ त्रिपाठी, अब्दुल मलिक अंसारी, फारूक अंसारी मुख रूप से उपस्थित थेl आए हुए अतिथियों का धन्यवाद प्रिंसिपल डॉक्टर विनोद सिंह एवं संचालन विनय तिवारी ने क्याl


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?