ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, चट्टी चौराहे हुए वीरान

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 19, 2021
288

 

By : मो0 शौकत खां

गाज़ीपुर : वातावरण के मिजाज में  एकाएक बदलाव से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है।रविवार की सुबह खुनकी भरी हवा के साथ गलन और ठिठुरन के कहर से बचने के लिए लोगों को दिन चढ़े तक घरों में कैद रहने पर विवश होना पड़।जिसके कारण गांव देहात की हमेशा गुलजार रहने वाले चट्टी चौराहों की चाय पान की अधिकांश दुकानों पर वीरानी छाई रही । इसका सबसे अधिक प्रभाव वृद्धि पुरूष महिलाओंऔर बच्चों पर अधिक देखने को मिला। विगत शनिवार की रात से पछुवा हवा के चलने के कारण रविवार की सुबह ठंड का कहर अपनेपूरे सबाब था। तापमान 8 डिगरी सेल्सियस तक गिरगाया था। एकाएक गलन और ठिठुरन में बढ़ोतरी हो जाने के कारण ठंड से बचाने के लिए लोगों को देर तक घरों की चार दिवारी में दुबके रहने पर विवश होना पड़ा। सर्द हवाओं का कहरनिरंतर जारी है।गलन भरी हाड़ कपा देने वाली शरद हवा का सबसे ज्यादा असर बृद्ध पुरुष,महिला व बच्चों पर देखने को मिला, जो ठंड से बचने के लिए लिहाफ के छुपे रहे औऱ अलाव के सहारे ठंड दूर करने का प्रयास करते रहे । सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने का कोई बंदोबस्त नहीं है ,जिसके कारण अवश्यक कार्य के लिए घरों से निकले इक्का दुक्का लोगों को चट्टी चौराहों की दुकानों में दुबककर बैठने पर विवास होना पड़ा।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?