जौनपुर आएंगे योगी और नितिन गडकरी, देंगे करोड़ो की सौगात

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 18, 2021
209

By : एम,एच, हारुन

जौनपुर :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री (परिवहन राजमार्ग) नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 20 दिसंबर को मछलीशहर आएंगे। फौजदार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जनपद की 1500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?