Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अनाथ बच्चों को फल, मिठाई और शैक्षणिक सामग्री वितरित कर मनाई पत्रकार मिलिंद तोरणे की जयंती

November 2, 2026

नेरुल में चार दिवसीय ‘हिरकणी महोत्सव’ का उत्साहपूर्वक शुभारंभ

November 2, 2026

मोतियाबिंद के 20 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपित ,दवा और चश्मा भी मुफ्त वितरित

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • अनाथ बच्चों को फल, मिठाई और शैक्षणिक सामग्री वितरित कर मनाई पत्रकार मिलिंद तोरणे की जयंती
  • नेरुल में चार दिवसीय ‘हिरकणी महोत्सव’ का उत्साहपूर्वक शुभारंभ
  • मोतियाबिंद के 20 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपित ,दवा और चश्मा भी मुफ्त वितरित
  • देश के विकास में सरदार पटेल का रहा अहम योगदान :राय साहब पटेल
  • नागपुर में क्रेन हादसे ने छीनी जौनपुर के परिवार की खुशिया
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी बाल अपचारी पकड़ा गया
  • पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग ने जनप्रतिनिधियों से की चर्चा
  • एक ही छत के नीचे मिलीं 4184 लोगों को सरकारी योजनाओं की सौगात
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»मुगलसराय»सतपोखरी और हरिशंकरपुर में जलभराव से मिलेगी निजात
मुगलसराय khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

सतपोखरी और हरिशंकरपुर में जलभराव से मिलेगी निजात

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiOctober 30, 20261 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नाला निर्माण के लिए ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी ने की पहल, शासन और प्रशासन को भेजा प्रस्ताव

मुगलसराय (चंदौली) :  सतपोखरी और हरिशंकरपुर में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्राम प्रधान एवं प्रधान संगठन के मंडल महामंत्री हमीदुल्लाह अंसारी ने नाला निर्माण की योजना को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और जिलाधिकारी चंदौली को पत्र देकर नाला निर्माण की स्वीकृति मांगी गई है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम सभा सतपोखरी और हरिशंकरपुर में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में सड़कों और गलियों में गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे बुनकर बस्ती, पटेल बस्ती, सोनकर बस्ती और चौहान बस्ती के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण जहां आवागमन बाधित होता है, वहीं गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

दो विकल्पों के तहत तैयार की गई नाला निर्माण की योजना

हमीदुल्लाह अंसारी ने बताया कि क्षेत्र की जल निकासी समस्या के स्थायी समाधान के लिए दो विकल्पों पर नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहले विकल्प के तहत लगभग दो किलोमीटर लंबे मुख्य नाले का निर्माण प्रस्तावित है। यह नाला सतपोखरी बॉर्डर पर जुम्मन के घर और श्यामलाल प्रधान के पास से शुरू होकर हरिशंकर, मुहम्मदपुर, हिलौनी एवं लेड़ूआ होते हुए शिवाला स्थित बड़े नाले में जाकर मिलेगा।

वहीं, दूसरे विकल्प के तहत लगभग 800 मीटर लंबे नाले का निर्माण प्रस्तावित है। इसके माध्यम से सतपोखरी-हरिशंकरपुर क्षेत्र में जुम्मन के मकान से रोशनी स्कूल के पास तक जल निकासी की व्यवस्था की जा सकेगी। इन दोनों प्रस्तावों का उद्देश्य क्षेत्र में जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करना और ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत दिलाना है।

स्वीकृति मिलने पर शुरू होगा निर्माण कार्य

ग्राम प्रधान ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। उनके अनुसार, अधिकारियों की ओर से मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि नाला निर्माण होने से सतपोखरी और हरिशंकरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभ मिल सकता है। इससे जलभराव और गंदगी की समस्या दूर करने के साथ ही स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा संक्रामक बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

October 31, 2026

छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, गहरे पानी में लगेंगे फ्लोटिंग बैरियर : जिलाधिकारी

October 31, 2026

पोषण अभियान में लापरवाही पर तीन सीडीपीओ को नोटिस, 300 केंद्रों पर हर बुधवार लगेंगे सत्र

October 31, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026343

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026324

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026301

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026250
Don't Miss
उत्सव

अनाथ बच्चों को फल, मिठाई और शैक्षणिक सामग्री वितरित कर मनाई पत्रकार मिलिंद तोरणे की जयंती

By khabre aaj bhiNovember 2, 20261

नवी मुंबई :  ‘आजचा सातारा सांगली’ समाचार पत्र के उपसंपादक तथा बिलीफ एंड हार्मनी फाउंडेशन…

नेरुल में चार दिवसीय ‘हिरकणी महोत्सव’ का उत्साहपूर्वक शुभारंभ

November 2, 2026

मोतियाबिंद के 20 मरीजों का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपित ,दवा और चश्मा भी मुफ्त वितरित

November 1, 2026

देश के विकास में सरदार पटेल का रहा अहम योगदान :राय साहब पटेल

November 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.