
बरेसर पुलिस ने दहेन्दू अंडरपास के पास पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
गाजीपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दहेन्दू अंडरपास के पास मंगलवार को बरेसर पुलिस ने एक युवक को 1.840 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ दहेन्दू अंडरपास के पास से लव उपाध्याय निवासी रसूलपुर हबीबुल्लाह, थाना नोनहरा को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 1.840 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद थाना बरेसर में मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नोनहरा थाने में बीएनएस की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

