
1 अक्टूबर से नई हाउसकीपिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों में चिंता; मौजूदा कामगारों को बनाए रखने की मांग
नवी मुंबई : जुईनगर रेलवे स्टेशन पर वर्षों से यात्रियों की सेवा और स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे 323 कंत्राटी सफाई कामगारों के रोजगार का सवाल खड़ा हो गया है। 1 अक्टूबर 2026 से सेंट्रल रेलवे की नई हाउसकीपिंग व्यवस्था लागू होने जा रही है। नई व्यवस्था के साथ कंत्राटदार बदलने की संभावना के चलते मौजूदा कामगार अपने रोजगार के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

कामगारों का कहना है कि हाउसकीपिंग व्यवस्था और कंत्राटदार भले ही बदल जाएं, लेकिन सफाई का काम वही रहने वाला है। ऐसे में वर्षों से इसी काम का अनुभव रखने वाले मौजूदा कर्मचारियों को हटाने के बजाय उन्हें नए कंत्राटदार के तहत भी रोजगार में बनाए रखा जाना चाहिए।
कामगारों ने मांग की है कि सभी 323 मौजूदा कर्मचारियों को रोजगार में कायम रखा जाए और किसी भी स्टेशन पर कामगारों की संख्या कम नहीं की जाए। इसके साथ ही वर्तमान वेतन या आय में कटौती नहीं करने तथा PF, ESIC सहित सभी लागू वैधानिक लाभ जारी रखने की मांग की गई है।
कामगारों का कहना है कि उन्होंने वर्षों से रेलवे स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था में अपनी सेवाएं दी हैं। नई हाउसकीपिंग व्यवस्था लागू होने के बावजूद उनके रोजगार की निरंतरता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उनके परिवारों पर आर्थिक संकट न आए।

