
जौनपुर : जनपद की होनहार बेटी कोमल निषाद ने कोलकाता के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जौनपुर जिले और अपने समाज का नाम देश भर में रोशन किया है।
कोमल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी अटूट मेहनत, लगन और माता-पिता के आशीर्वाद का फल है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।


