
जौनपुर : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बदलापुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना बदलापुर में दर्ज मु0अ0सं0 446/26, धारा 74/352/351(3)/108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक गौतम पुत्र भारत गौतम, निवासी ऊदपुर घाटमपुर, थाना बदलापुर, जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर 14 सितंबर 2026 को उसरा बाजार कलिंजरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान न्यायालय कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विरेन्द्र कुमार गौतम तथा रिजर्व आरक्षी मुकेश चौरसिया, थाना बदलापुर शामिल रहे।


