देश की आजादी में सभी वर्ग के लोगों का रहा योगदान:श्रीराम

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 03, 2021
218

संत कबीर नगर : स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा शुक्रवार की सरस्वती विद्या मंदिर,खलीलाबाद में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक हरि प्रकाश पाठक ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख श्री मिथिलेश जी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.के.सी. पांडेय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। देश की आजादी में सभी वर्ग के लोगों का योगदान रहा है। स्वतंत्रता का आंदोलन राष्ट्रीय आंदोलन था। 1498 से लेकर 1947 तक भारत के प्रति समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने आक्रांताओं के प्रति लगातार प्रतिरोध कर भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली है। यहां की सांस्कृतिक परंपरा अपने आप में श्रेष्ठ हैं। माता पन्ना धाय के बलिदान के परिणाम स्वरूप भारत को महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धा प्राप्त हुए। रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी थी। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो आज इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हैं, लेकिन उनका उनका योगदान यह देश कभी भुला नहीं सकता।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?