जौनपुर तेज़ रफ़्तार कार निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर 25 फीट नीचे गिरी के बच्चे समेत 5 लोग घायल

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 21, 2021
187

By : मो, हारुन

जौनपुर  : मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज रोड पर शनिवार रात 11 बजे निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर अनियंत्रित कार 25 फीट नीचे पलट गई। कार में सवार 5 महिलाएं व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चार बच्चे सुरक्षित हैं। चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बरईपार से शनिवार को सराय रहचन्दा गांव में बारात आई थी। बारात में अर्टिगा कार से बरईपार निवासी 35 वर्षीय कुसुम पत्नी राहुल, 27 वर्षीय आँचल पुत्री रामआसरे गौतम, 38 वर्षीय नगीना देवी पत्नी रोहित, 37 वर्षीय शोभावती पत्नी रामचंद्र, 40 वर्षीय दिनेश पुत्र रामनाथ गौतम एवं मुरादपुर थाना बदलापुर निवासी 32 वर्षीय सरिता पत्नी रामचंद्र के अलावा चार बच्चों 5 वर्षीय आयुष पुत्र राहुल,7 वर्षीय आर्या पुत्री राहुल, 3 वर्षीय सुहानी पुत्री रोहित,एक वर्षीय सूर्या पुत्र रोहित के साथ अर्टिगा कार में सवार थे। सराय रहचन्दा गांव में बारात में शामिल होकर सभी देररात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार निर्माणाधीन पुलिया रायपुर के पास पहुंची वह तेज रफ्तार के कारण पुलिया से टकरा गयी और 25 फिट नीचे गिर पड़ी जिससे कुसुम, आँचल, नगीना, शोभावती, सरिता व दिनेश को गंभीर चोटें आई है। जबकि बच्चों को बिल्कुल चोट नहीं आयी। जतन के बाद चालक भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही उपनिरीक्षक गिरीश मिश्र,चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पांडेय पहुंचकर सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर देखते हुए सभी घायलों को जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया है। जहां इलाज चल रहा है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?