विधायक सुनीता सिंह ने किया दीपावली मेले का उद्घाटन

By: Izhar
Oct 29, 2021
238

जमानियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद जमानियां (गाजीपुर) के सौजन्य से आयोजित दीपावली मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्‍होने अग्निपीड़ित किसान बंधुओं को धनराशि (चेक द्वारा) वितरित की,

 त्योहार पर परंपरागत रूप से बड़ी संख्या में घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की जाती है। शासन के निर्देश पर गुरुवार से नगरपालिका की ओर से हेतिमपुर गांव स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के मैदान में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मनोरंजन के साथ दीपावली में खरीदी जाने वाली जरूरी वस्तुओं एवं खाने पीने के लिए स्टॉल भी लगाए गये। जिसके बाद उन्होंने एक एक कर सभी स्टॉलों का जायजा लिया और मेले में बनाया गया सांस्कृतिक मंच पर पहुंच कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और वर्तमान सरकार को गरीब‚ किसान‚ मजदूर आदि वर्गों का हितैषी बताया। कहा कि सरकार सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के स्लोगन के साथ कार्य कर रही है। मेले में लोक कलाकार लोक गायन, कौशल एवं कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा विगत साढ़े चार वर्ष में राज्य सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति एवं उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाये गये है। वोटर आईडी‚ पशु चिकित्सा आदि कई विभागों के स्टॉल भी सजे रहे। मेले में बच्चों की भीड़ अधिक दिखाई दी। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि मेले में मुकम्मल व्यवस्था हैं। यहां बच्चों के लिए झूला सहित खाने पीने के लिए स्टॉल लगाए गए है। इस मेले में लोग विभिन्न जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि

कुछ 127 स्टाँल लगायें गयें हैं।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमानिया,नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर रूमान जी,नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में सम्मानित क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?