कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिले के तमाम थानाध्यक्षों की तैनाती में भारी फेरबदल

By: Izhar
Sep 14, 2021
324

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिले के तमाम थानाध्यक्षों की तैनाती में भारी फेरबदल किया है। जारी सूची के मुताबिक थानाध्यक्ष करंडा अजय कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष भांवरकोल, थानाध्यक्ष बरेसर शशिचंद्र चौधरी को थानाध्यक्ष सादात, थानाध्यक्ष दुल्लहपुर संजय मिश्रा को थानाध्यक्ष नोनहरा, थानाध्यक्ष जंगीपुर यजुवेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष खानपुर, थानाध्यक्ष खानपुर जितेंद्र बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष जंगीपुर, थानाध्यक्ष सादात रामाश्रय राय को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, थानाध्यक्ष रेवतीपुर राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष बरेसर, थानाध्यक्ष भावरकोल हरिनारायण शुक्ला को थानाध्यक्ष करंडा, थानाध्यक्ष नोनहरा शैलेश कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर तैनात किया गया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष महिला थाना ममता को महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी जबकि आरटीसी गाजीपुर रंजीता देवी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?