सांप ने काटा, 108 एंबुलेंस की तत्परता ने बचाई जान

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 06, 2021
252



गाजीपुर : भदौरा ब्लाक के पचौरी गांव के निवासी अशोक (४५) को बीते दिवस सांप ने काट दिया था, जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों और उनके परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही १०८ एंबुलेंस १५ मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंची। मरीज को बचाते हुए जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां पर इलाज के पश्चात उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

१०८ एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर संदीप चौबे ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश १०८ एंबुलेंस समय से लोगों के फोन करने के बाद शीघ्र प्रतिक्रिया मिल रही है। इस घटना के क्रम में सूचना १०८ कंट्रोल रूम से पायलट शशिकांत को मिली तो उसने तुरंत ही सहायक मोहित अली को लेकर बताए गए लोकेशन पर पहुंचा। जहां पर अशोक को सांप ने काटा हुआ था और हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन एम्बुलेंसकर्मियों की  तत्परता से तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया । इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के द्वारा अशोक का इलाज शुरू किया गया। इसके कुछ देर बाद अशोक की हालत स्थिर हुई। 

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जनपद में १०८ एंबुलेंस की संख्या ३७ और १०२ एंबुलेंस की संख्या ४२ है। १०८ एंबुलेंस आपातकालीन सेवा और १०२ एंबुलेंस बच्चों व महिलाओं के लिए आरक्षित है। जनपद में पिछले एक माह में १०८ एंबुलेंस के द्वारा ३८००और १०२ एंबुलेंस के द्वारा ८८०० मरीजों को सेवा दी गयी।


मरीज के साथ आए उनके परिजन संजय ने बताया की उनके फ़ोन करने के 15 मिनट के अंदर एम्बुलेंस आ गई। और बहुत कम समय मे उन्हें जिला अस्पताल पहुचाया। जिसके बाद उनके मरीज का ईलाज शुरू हुआ और उनकी जान बच गई।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?