बीटीएसएस नाथ पंथ व कैलाश मानसरोवर बीच खोजेगा सम्बंध

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 03, 2021
236

By: Navneet mishra

संत कबीर नगर :  भारत तिब्बत समन्वय संघ की शुक्रवार को एक आवश्यक बैठक अयोजित हुई। जिसमें कैलाश मानसरोवर और नाथ पंथ के संबधो को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

 बीटीएसएस के केन्द्रीय संयोजक हेमेन्द्र तोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर शोध की आवश्यकता है और गोरक्ष प्रान्त इस महती दायित्व का निर्वाहन करेगा।बैठक में उपस्थित गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने इस दायित्व को स्वीकार करते हुए सभी को आश्वत किया।

  इस बैठक में संघ के कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दो पर भी चर्चा की गई।बैठक में प्रमुख रूप से गोरक्ष प्रान्त के संयोजक अरविन्द विक्रम चौधरी, अवध प्रांत संरक्षक डॅा० रजनीश सिंह, अवध प्रांत अध्यक्ष कुशाग्र वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष अतुल कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष (युवा विभाग) विशाल मिश्रा, जिला संयोजक (प्रचार व आईटी) अशीष टोडरिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?