डकैत डकैती की योजना बनाते हुए ५ डकैत गिरफ्तार,

By: Khabre Aaj Bhi
Aug 23, 2021
275


जौनपुर:एस॰ओ॰जी,सर्विलांस व थाना चन्दवक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ५ शातिर चोर/ डकैत डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार, कब्जे से  चोरी की ५ मोटरसाइकिल,४ लाठी,१ राड, एक तमन्चा मय कारतूस व चाभी का गुच्छा बरामद किया गया ।

आप को बता दे  कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, अजय साहनी के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डॉ॰संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक २३ अगस्त २०२१ को थानाध्यक्ष  संजय कुमार सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर के कुशल नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी  उपनिरीक्षक आदेश त्यागी मय टीम व सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक  राम जनम यादव मय टीम की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बगेरवा मोड़ के पास कस्बा चन्दवक में सोने -चांदी की दुकान में डकैती की योजना बना रहे ५ अभियुक्त संदीप चौहान पुत्र राममूरत चौहान निवासी खानपुर नोनहरा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर,गया बिन्द पुत्र अयोध्या बिन्द निवासी  खानपुर बैरहिया थाना खानपुर जनपद गाजीपुर, महाजन प्रजापति पुत्र मूलचन्द प्रजापति निवासी  मलहद दवैथुआ थाना फूलपुर जनपद वाराणसी, चन्दन चौहान पुत्र राम शरीख चौहान निवासी  खानपुर नोनहरा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर व हेमन्त कुमार पुत्र स्वगीय रामकिशुन यादव निवासी  शिवदासपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को हिकमत अमली से एकबारगी धावा बोलकर समय करीब ९:३०  बजे गिरफ्तार किया गया। डकैती की योजना में संलिप्त १ नफर अभियुक्त अनुज यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी  इचवल थाना खानपुर जनपद गाजीपुर मौके से भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी का सतत् प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण उपरोक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?