मुंबई पुलिस गैंगस्टर रवि पुजारी गुर्गों पर भी कस रही शिकंजी

By: rajaram
Jul 28, 2021
327

मुंबई: गैंगस्टर रवि पुजारी के साथ मुंबई पुलिस उसके गुर्गों पर भी शिकंजी कस रही है। पुलिस ने मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर रवि पुजारी के एक करीबी को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो पिस्तौल और १५  जिंदा कारतूस जब्त किए। मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने यह कार्रवाई की थी।पुलिस ने जो आरोपी गिरफ्तार किया है, उसका नाम सादिक बंगाली है जो ४४  साल का है। सादिक को २००७ में फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर गोलीबारी के लिए भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इस मामले में ये बरी हो गया था। पुलिस ने बताया कि सादिक बंगाली मुंबई और पुणे में दर्ज गंभीर अपराधों में शामिल है।

पुलिस के मुताबिक बंगाली ने खुलासा किया कि वह हथियारों को किसी को बेचने के लिए लाया था, क्योंकि उसे पैसे की जरूरत थी। वह एक शार्पशूटर है और एक दशक से अधिक समय से पुजारी के गिरोह से जुड़ा हुआ है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि उसे नवी मुंबई के पूर्व पार्षद के भाई देवीदास चौगले की हत्या के एक मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले २०१८ में पुलिस ने उसे सांताक्रूज इलाके से चार पिस्टल और २९ जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया था। अब वह उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर आया था, लेकिन उसने आपूर्तिकर्ता के सटीक क्षेत्र और नाम का खुलासा नहीं किया है। उसे कोर्ट में पेश कर ३० जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।अहमदाबाद अपराध शाखा ने  पिछले हफ्ते को गैंगस्टर रवि पुजारी को २०१७  में हुई गोलीबारी के एक मामले में बंगलूरू जेल से हिरासत में ले लिया था, जिसमें गुजरात के आणंद जिले के बोरसद नगर के एक पार्षद पर कथित तौर पर उसके इशारे पर हमला किया गया था।


rajaram

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?