झूठी निकली पूर्व मुख्यमंत्री के निधन कि खबर

By: Izhar
Jul 09, 2021
337

लखनऊ: भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन को लेकर एक बार फिर अफवाहें उड़ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गुरुवार रात से फैल रही अपनी मौत पर विराम लगा दिया है। संजय गांधी पीजीआइ में बीते तीन दिन से भर्ती कल्याण सिंह के इलाज में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान भी टीम के साथ लगे हैं। कल्याण सिंह के ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को दो संदेश जारी किया गया है। एक में कहा गया है कि कि पूरे प्रदेश एवं देश की प्रार्थनाए। मेरे साथ है, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। दूसरे में कहा गया है कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद एवं आप सभी देश व प्रदेशवासियों के प्रार्थना व स्नेह से स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। कल्याण सिंह के बारे में बीते २४ घंटों के दौरान कई बार अप्रिय अफवाहें भी फैली जिसका एसजीपीजीआई और उनके परिवार के लोगों ने भी खंडन किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की थी। मैंने भी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मेरे बारे में चर्चा की। यह मेरे लिए बेहद भावुक पल हैं। हमने लंबा वक्त साथ गुजारा है। हमारी कई बेहतरीन यादें जुड़ी हुई हैं। कल्याण सिंह जी से हमेशा कुछ नया सीखने को मिला है।”


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?