पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, वर्तमान सदस्य पति जख्मी

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 07, 2021
376

बलिया : जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31पर चिरैया मोड़ और  देवराज ब्रह्मास्थान के बीच आज दोपहर १२ बजे के करीब बुलेट सवार नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने कार सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पति के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लगभग १० से १२ राउंड हुई फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घायलों को सोनबरसा सीएससी ले जाया गया जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वही जिला पंचायत सदस्य पति सबल सिंह का इलाज किया जा रहा था। दिनदहाड़े गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मामले की जांच की जा रही थी।

 बैरिया कस्बा निवासी वार्ड ५ से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह (३२) पुत्र जयराम सिंह वार्ड नंबर ६ के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य पति सबल सिंह (४०) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चांदपुर के साथ कार से बैरिया की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार जलेश्वर को दो दर्जन गोलियां लगी हैं। एसओ राजीव कुमार मिश्र व चौकी इंचार्ज गिरिजेश सिंह दलबल के साथ पहुंच कर घेराबंदी कर पुलिस बदमाशों को पकड़ने में लग गए। हालांकि, दोपहर बाद तक‍ पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका था।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?