To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
गोरखपुर संत कबीर नगर: बस्ती महोत्सव के शिखर दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के एअरपोर्ट पर उतरने के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात श्री बिरला ने श्री गोरखनाथ मंदिर पहुँच कर गुरु गोरक्षनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष बस्ती महोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हुए।ब
बस्ती जाते समय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला का भाजपाइयों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
इसीक्रम में संत कबीर नगर मे प्रवेश करते ही मगहर में उत्साही युवाओं ने युवा भाजपा नेता प्रदीप कुमार गुप्ता के अगुआई में जोरदार स्वागत किया। तो खलीलाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, महामंत्री विवेकानंद वर्मा, नगर पंचायत मगहर की अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा, भाजपा नेता राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, अत्रेश श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया।
बस्ती पहुंचे स्पीकर श्री बिरला ने बस्ती मण्डल मुख्यालय के शास्त्री चौक पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का रिमोट से लोकार्पण किया।
तत्पश्चात तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव के दुसरे दिन शिखर दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा की महोत्सव के माध्यम से हम अपनी संस्कृति, कलाकारों और यहां के अमर शहीदों को जब हम याद करते हैं, तो गौरव महसूस होता है। संस्कृति, कला, साहित्य, यहां की काष्ठ, हस्तकला देश के तमाम कोने में पहुंचे इस के लिए सोंच समझ कर इस महोत्सव को करने का विचार किया। जनपद में आने के बाद ऐसा लगता है कि प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां से निकट संत कबीर दास जी की निर्वाण स्थली हो चाहे घाघरा और सरयू नदी के तट पर गुरू वशिष्ठ जी का आश्रम हो। यह एक ऐसी धरती है जहां भगवान श्री राम पैदा हुए। जिसके लिए राजा दशरथ ने पुत्रेष्ठि यज्ञ किया।
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने आगे कहा कि अपना जिला, अपना उत्पाद से राष्ट्र आत्मनिर्भर होगा। प्रदेश सरकार की इस पहल ने देश को दिशा दी है।
महोत्सव के विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद श्री राधा मोहन सिंह ने बस्ती की धरती को धन्य बताते हुए संत कबीर, माधव प्रसाद त्रिपाठी तथा स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। महोत्सव में स्कूली बच्चो द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए लोकसभाध्यक्ष ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers