नवी मुंबई बीजेपी को फिर झ्टका :कर्यसम्राट नगरसेवक वैभव व दिव्या गायकवाड़ राष्ट्र वादी कांग्रेस में शामिल नवीमुंबई बीजेपी को फिर झ्टका !

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 05, 2021
346


By: सुरेंद्र सरोज

नवी मुंबई: वाशी वॉर्ड क्रमांक ६४ की कार्य सम्राट कहीं जाने वाली नगरसेविका दिव्या वैभव गायकवाड़ ने भाजपा छोड़कर दोबारा राष्ट्रवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। अचानक इस तरह पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में चले जाने से भाजपा का नेतृत्व कर रहे गणेश नाईक के खेमे में खलबली मच गई है बताया जा रहा हैं कि नगरसेविका दिव्या व उनके पति पूर्व नगरसेवक वैभव गायकवाड़ गणेश नाईक के तौर तरीकों से नाराज़ बताए जा रहे थे। हालांकि गत २०१० का नवी मुंबई मनपा चुनाव वैभव गायकवाड़ तथा २०१५ का चुनाव उनकी पत्नी दिव्या गायकवाड़ ने गणेश नाईक के ही नेतृत्व में राष्ट्रवादी के चुनाव चिन्ह से लड़ा था और इसमें जीत हासिल की थी। उक्त दोनों सुशिक्षित पति- पत्नी अपने वॉर्ड में अपने कार्यों के बल पर काफी लोकप्रिय हैं इसलिए अपने मजबूत जनाधार के मद्देनजर दो बार इसी वॉर्ड से जीत हासिल कर चुके हैं। इस संदर्भ में जारी एक विज्ञप्ति नुसर दोनों पति पत्नी ने राकांपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष  पवार से मिलकर इस बार भी  राकापा के बैनर तले चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इस अवसर पर उप -मुख्यमंत्री अजित पवार व विधायक शशिकांत शिंदे भी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि दो मजबूत कार्य सम्राटों का इस तरह पार्टी छोड़कर चले जाने से नई मुंबई में भाजपा की स्थिति डावांडोल सी हो गई है ।

पहले तूर्भे स्टोर के पूर्व सभापति सुरेश कुलकर्णी, दूसरे दीघा के पूर्व सभापति नवीन गवते , नगरसेवक अरुण गवते,नगरसेविका अर्पणा गवते के बाद अब वैभव व दिव्या गाकवाड के पक्षांतर से नवी मुंबई मनपा चुनाव में इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाला समय ही तय करेगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?