पूरे देश में नफरत की लड़ाई और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने का कार्य आरंभ : पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 25, 2020
428


BY,खान अहमद जावेद 

 गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर मुख्यालय से लगभग २५ किलोमीटर दूर स्थित जनपद का प्रसिद्ध डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी इंटर कॉलेज पर १४० वा जयंती को संबोधन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पुर्व मंत्री अम्बिका चैधरी ने डा॰ अंसारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज पूरे भारत मे नफरत फैलाई जा रही है। एक धर्म को दूसरे धर्म से लडाया जा रहा है। उन्होने साफ लफ्जो मे कहा कि इस इंटर कॉलेज की स्थापना सीर्फ बच्चों को तालिम देने के लिए नही की गई थी lबल्कि बच्चों के अंदर नैतिकता के साथ-साथ भारत के मूल संस्कार देने के लिए स्थापना की गई थी । उन्हों ने दुख प्रकट करते हुए कहा की केन्द्र सरकार द्वारा देश में जितनी संस्थाएं बनी थीl उन को कमजोर कर दिया गया है आज भारत देश का पूरा सिस्टम फेल हो गया है l राजधानी दिल्ली से राजधानी दिल्ली से चंद मिलो की दूरी पर एक महीने से देश के किसान आंदोलनरत हैंl उनके पास नहीं पहुंच कर कार्यकर्ताओं की मीटिंग को किसान बनाकरl असली किसानों का उपहास उड़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी के लोग कर रहे हैं lइस का बहुत गंभीर परिणाम होंगेl


१४० में जयंती का अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबन्धक सांसद अफजाल अंसारी ने डा॰ मुख्तार अहमद अंसारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रिटिश सरकार के खिलाफ चलने वाली जंग आजादी की लड़ाई में यहां के लोगों को देश का गद्दार नहीं बताया लेकिन मुझे तो सरकार के खिलाफ बोलने वाले को देश का गद्दार बोलने में नहीं थकती है जबकि इन का कोई व्यक्ति जंगे आजादी में जेल नहीं गया है l उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर अंसारी ने आजादी की लडाई मे अपना सर्वस्य त्याग किया। उन्होंने कहा कि बहुत कुर्बानी के बाद देश को आजादी मिली। देश को चलाने के लिए देश में कानून बनाया गया था उस कानून से देश चलता है lमगर कुछ लोग कानून से अपने को बड़ा समझने लगे हैं lउन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए संकल्प दिलाया कि लोग संकल्प लेकर जाएं कि देश में लोकतंत्र समाप्त नहीं होने देंगे। 


जनपद गाजीपुर के तहसील मुहम्मदाबाद अंतर्गत डा॰ एमए अंसारी इण्टर कालेज यूसुफपुर के प्रांगण मे शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के पुर्व अध्यक्ष व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा॰मुख्तार अहमद अंसारी की १४० वी जयन्ती एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव कोविड-१९ के गाइड लाइन के अनुसार बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पुर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चैधरी ने डा॰ अंसारी के चित्र का अनावरण के पश्चात उसपर पुष्प चढाकर किया। विद्यालय के प्राधानाचार्य देवेन्द्र कुमार सिंह ने अतिथियो का स्वागत करते हुए विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। भारत के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक दिल्ली से आए हुए वरिष्ठ पत्रकार जावेद अंसारी ने विद्यालय के प्रतिभावान मेधावी छात्रो एवं खेल प्रतियोगिताओ मे पदक जीतने वाले छात्रो एवं छात्राओं को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी इंटर कॉलेज और अंसारियां गर्ल्स स्कुल की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर कई स्कूल और इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रिंसिपल के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव, मिसबाहुद्दीन अहमद फारूक अंसारी, सईद अंसारी , नगर पालिका अध्यक्ष शमीम अहमद , मंसूर अंसारी ,शेरपुर के ग्राम प्रधान लल्लन राय , शंकर दयाल राय , दिनेश राय चौधरी ,ब्लाक प्रमुख राम कृत यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख शारदानंद राय , चंदा यादव ,अजय यादव , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि फेकू सिंह गांधी , शंभू सिंह अकेला राजेंद्र यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थेl समारोह का संचालन गजेंद्र प्रसाद राय ने कियाl


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?