मां कामाख्या धाम नाम से होगा नई नगर पंचायत का गठन

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 13, 2020
312

भेलसर(अयोध्या)मवई ब्लॉक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सैदपुर अब मां कामाख्या धाम नाम से नगर पंचायत बनेगी। इसका प्रस्ताव उपजिलाधिकारी रुदौली के माध्यम से शासन को भेजा जा रहा है।इस नई नगर पंचायत के गठन के लिए रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने शासन को पत्र भेजा था। इस प्रस्तावित नगर पंचायत में सुनवा,बिहारा,सैमसी व सैदपुर ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।

रुदौली के उपजिलाधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि मां कामाख्या धाम नगर पंचायत के लिए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने पत्र शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रस्तावित नगर पंचायत की आबादी व अन्य सुविधाएं व संसाधनों की जानकारी मांगी है।

हल्का लेखपाल हरिश्चंद्र सिंह ने बताया यहां से जाने वाले प्रस्ताव में सुनवा,बिहारा,सैमसी व सैदपुर ग्राम पंचायत की आबादी लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,जीआईसी,सहकारी समिति सहित अन्य सुविधाएं व संसाधनों का ब्योरा शासन को भेजा जा रहा है।मालूम हो कि गत वर्ष सैदपुर में आई भाजपा की संकल्प यात्रा के दौरान प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने सांसद लल्लू सिंह व विधायक रामचंद्र यादव के समक्ष सैदपुर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव सौंपा था।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?