नदी के किनारे अज्ञात युक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस छानबीन में जुटी

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 12, 2020
331

By: शिवप्रसाद अग्रहरि

जौनपुर : सिकरारा थाना क्षेत्र के गोसाईगंज स्थित  बरगुदर पुल के नीचे सई नदी के किनारे आज सुबह एक अज्ञात १५ वर्षीय बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सिकरारा क्षेत्र के बरगुदर पुल के नीचे सई नदी के किनारे आज सुबह ग्रामीणों द्वारा एक अज्ञात १५ वर्षीय लड़की का शव देखा तो वह चौक गए और इसकी तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची सिकरारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह कहते सुना गया कि लड़की के साथ शायद दुराचार जैसी घटना हुई है क्योंकि उसने लोअर उल्टा पहना हुआ था।इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अंगद प्रसाद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया है अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उक्त लड़की के साथ क्या हुआ है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?